Categories: News-Headlines

जम्मू-कश्मीर में दो मुठभेड़ों में पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया

केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर में कल शाम से दो मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकवादी मार गिराये। इनमें लश्‍कर-ए-तैयब्बा का शीर्ष कमांडर भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि उत्‍तरी कश्‍मीर में बारामूला जिले के सोपोर में कल रात सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार दिया। इनकी पहचान नहीं की जा सकी है। इससे पहले श्रीनगर के आलुचीबाग क्षेत्र में कल रात लश्‍करे तैयब्बा के शीर्ष कमांडर सहित दो आतंकवादी मारे गये थे। पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार ये दोनों आतंकवादी कई राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों की हत्‍याओं में शामिल थे।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.