जम्मू-कश्मीर में इस वर्ष की 62 दिनों की श्री अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा आज से अस्थायी रूप से बंद रहेगी। यह यात्रा निर्धारित समय 31 अगस्त से 8 दिन पहले ही समाप्त हो रही है।
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने बताया है कि श्रद्धालुओं की घटती संख्या और सीमा सड़क संगठन द्वारा यात्रा मार्ग की तत्काल मरम्मत और रखरखाव को देखते हुए यह यात्रा दोनों मार्गों से बंद रहेगी। लेकिन छड़ी मुबारक पारंपरिक पहलगाम मार्ग से 31 अगस्त को पहुंचेगी और इसी के साथ यह यात्रा संपन्न हो जाएगी।
आकाशवाणी संवाददाता ने बताया है कि अमरनाथ यात्रा बालताल और पहलगाम मार्गों से पहली जुलाई को शुरू हुई थी।
इस वर्ष देशभर के करीब 4 लाख 40 हजार से अधिक श्रद्धालु बर्फ से बने शिवलिंग का दर्शन करने और पूजा-अर्चना करने अमरनाथ यात्रा पर पहुंचे थे।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment