जम्मू-कश्मीर: डोडा के अस्सर क्षेत्र में एक बस दुर्घटना में 36 लोगों की मृत्यु हो गई और 19 अन्य घायल हुए हैं। सुबह लगभग 11:50 बजे NHW-244 पर त्रुंगल अस्सर में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके परिणाम स्वरूप 36 लोगों की मृत्यु हो गई और 19 अन्य घायल हैं। बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। बचाव अभियान चल रहा है और घायलों को चिकित्सा उपचार के लिए स्थानांतरित करने के लिए कर्मियों और मशीनरी को काम पर लगाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में बस दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपए की अनु्ग्रह राशि देने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया; “जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई बस दुर्घटना बहुत दुखद है। उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए और प्रत्येक घायल को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।”
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment