Categories: News-Headlines

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के तुलरान गांव में आज सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैय्यबा के तीन आंतकवादी मारे गए

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के तुलरान गांव में आज सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैय्यबा के तीन आंतकवादी मारे गए। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि इनमें से एक आतंकवादी की पहचान गांदरबल के मुख्तार शाह के रूप में हुई है। जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों से हथियार और गोला-बारूद सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

शोपियां ऑपरेशन जो पिछली साल शुरू हुआ था जो अभी सुबह समाप्‍त हुआ है। इसमें तीन दहशतगर्द मारे जा चुके हैं ये तीनों दहशतगर्द लोकल हैं और काफी लम्‍बे अरसे से मिलेटेंसी कार्यवाहि‍यों में शामिल थे। पिछले कुछ चार दिनों के अंदर यह जो अभियान चलाया है। ये चौथा कामयाब ऑपरेशन है और अभी तक छह टोटल टैरोरिस्‍ट मारे गये हैं। काफी बड़ी तायदाद में इनसे अस्‍लाह मिशन जो है पकडा गया है और इसके आलावा जो और भी चीजे उनके पास पकड़ी गई है। किसी जगह एक्‍सप्‍लोजिव मेटेरियल भी पकडा गया है और बाकी की जो कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

4 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

4 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

6 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.