Categories: News-Headlines

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर क्षेत्र में कल दो अलग-अलग मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर क्षेत्र में कल दो अलग-अलग मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले के कुजर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

एक अन्य मुठभेड़ में, दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग क्षेत्र के हंगलगुंड गांव में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों की पहचान जुनैद और बासित भट के रूप में हुई है। ये दोनों, आतंकी गुट हिज़बुल मुजाहिदीन के सदस्य थे। बासित, पिछले वर्ष अनंतनाग में भारतीय जनता पार्टी के सरपंच गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की हत्या में शामिल था। गुलाम रसूल डार की पत्‍नी पंचायत सदस्‍य भी थीं।

इस बीच सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के लित्‍तर इलाके में अर्मुल्लाह गांव में 15 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया है। इस सिलसिले में दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है। और ब्‍योरे की प्रतीक्षा है।

Leave a Comment

Recent Posts

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More

23 minutes ago

अमेरिका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया

अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More

23 minutes ago

IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा

हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More

12 hours ago

NBCFDC ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More

14 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अर्बन चैलेंज फंड के लिए संचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More

14 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की और संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.