Categories: News-Headlines

जम्मू-कश्मीर के कानाचक क्षेत्र में एक पांच किलोग्राम आईईडी ले जा रहे ड्रोन को मार गिराया गया

केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर में एक नये घटनाक्रम में जम्‍मू क्षेत्र के कानाचक इलाके में पुलिस ने आज तडके पांच किलोग्राम आईईडी ले जा रहे एक ड्रोन को मार गिराया। हमारे संवाददाता ने बताया कि आज सवेरे जम्‍मू के पुलिस अधिकारियों को पता चला कि अंतर्राष्‍ट्रीय सीमा में कानाचक इलाके में एक ड्रोन देखा गया है। इसके बाद त्‍वरित कार्रवाई करके पुलिस कर्मियों ने ड्रोन को मार गिराया। इस टेट्रा कॉप्‍टर में छह पंखे होते हैं। छह में से पांच में आईईडी बंधा हुआ था जिसे जब्‍त कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है। ड्रोन को कानाचक में अंतर्राष्‍ट्रीय सीमा से छह किलोमीटर के भीतर मार गिराया गया। यह पहली घटना नहीं है कि जम्‍मू या अंतर्राष्‍ट्रीय सीमा के भीतर ड्रोन को मार गिराया गया हो। जम्‍मू हवाई अड्डे पर 27 जून को दो बम विस्‍फोटों के कारण जम्‍मू कश्‍मीर में विभिन्‍न इलाकों में दहशत फैल गई थी।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

14 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.