जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर (आईएसजेके) का एक आतंकवादी मारा गया। यह आतंकवादी पुलिस के एक अधिकारी की हत्या में शामिल था।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
दक्षिण कश्मीर जिले के श्रीगुफवाड़ा इलाके के केकलां में शनिवार देर रात मुठभेड़ शुरू हुई।दक्षिण कश्मीर में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच यह तीसरी मुठभेड़ थी। इससे पहले शनिवार को शोपियां और पुलवामा में हुई मुठभेड़ में दो-दो आतंकवादी मारे गए थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने अनंतनाग के श्रीगुफवाड़ा इलाके के केकलां में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने पर बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिससे तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया।
अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में रात के वक्त एक आतंकवादी मारा गया।
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने मारे गए आतंकवादी की पहचान अनंतनाग के कदीपोरा निवासी फहीम भट के रूप में की है।
आईजीपी, कश्मीर ने एक ट्वीट में कहा, “वह हाल में आतंकी संगठन आईएसजेके में शामिल हुआ था और एएसआई मोहम्मद अशरफ की हत्या में शामिल था, जो पीएस बिजबेहरा में तैनात थे।”
बुधवार शाम बिजबेहरा अस्पताल के बाहर आतंकियों ने एएसआई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment