Categories: News-Headlines

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जनता को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ती: प्रधानमंत्री मोदी

छत्तीसगढ़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जनता को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ती। इन्होंने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा है। 2 दिन पहले की रायपुर में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई है, रुपयों का बहुत बड़ा ढेर मिला है। लोग कर रहे हैं कि ये पैसा सट्टेबाजों का है, जुए का खेल खेलने वालों का है, जो उन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीबों और नौजवानों को लूट कर जमा किया है। लूट के इसी पैसे से कांग्रेस नेता अपने घर भर रहे हैं। मीडिया में आ रहा है कि इस पैसे के तार छत्तीसगढ़ के उन तक जा रहे हैं। यहां की सरकार ने, यहां के मुख्यमंत्री ने जनता को बताना चाहिए कि दुबई में बैठे घोटाले के आरोपियों के साथ उनके क्या संबंध हैं। क्यों से पैसा पकड़े जाने के बाद यहां के मुख्यमंत्री बौखला गए।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैंने सुना है कि यहां के नेता दबी जुबान में हमारे यहां मैसेज पहुंचा रहे हैं कि हम भी देख लेंगे, हम भी तुम्हारे यहां पैसे रखवा कर पुलिस भेज देंगे। ये धमकियां किसको दे रहे हो? किसको डरा रहे हो? ये जनता है सब कुछ जानती है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “मोदी को ये कांग्रेसी दिन रात गालियां देते हैं, हर दिन मैं 2-2.5 किलो गालियां खाता हूं। लेकिन यहां के मुख्यमंत्री देश की जांच एजेंसियों और देश के सुरक्षाबल को भी गाली देने लगे हैं। इन साथियों पर भी आरोप लगा रहे हैं। मैं अपने भाइयों और बहनों से कहूंगा कि ये मोदी है गालियों से डरता नहीं है। भ्रष्टाचारियों का हिसाब करने के लिए ही तो जनता ने मोदी को दिल्ली भेजा है। जिन्होंने यहां के गरीब को लूटा है, उस पर कार्रवाई होकर रहेगी। उससे पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “2 हजार करोड़ रुपये का शराब घोटाला, 500 करोड़ रुपये का सीमेंट घोटाला, 5 हजार करोड़ रुपये का चावल घोटाला, 1,300 करोड़ रुपये का गौठान घोटाला, 700 करोड़ रुपये का DMF घोटाला। छत्तीसगढ़ को लूटने का कांग्रेस ने कोई भी मौका नहीं छोड़ा है। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद ऐसे घोटालों की सख्ती से जांच की जाएगी, आपका पैसा लूटने वालो को जेल भेजा जाएगा।”

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

8 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

9 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

11 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

12 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

12 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.