Categories: News-Headlines

छतीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दर कम होकर लगभग 1.3 प्रतिशत हो गई, स्‍वस्‍थ होने की दर 97 प्रतिशत से अधिक

छतीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। राज्‍य में संक्रमण की दर कम होकर लगभग एक दशमलव तीन प्रतिशत हो गई है। कोविड संक्रमण से स्‍वस्‍थ होने की दर भी बढ़कर 97 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि लॉकडाउन खुलने के बाद कुछ राज्यों में पॉजीटिविटी दर फिर से बढ़ गई है। राज्य के सभी इलाकों, खासकर बस्तर संभाग में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से कोविड अनुकूल व्यवहार का सतत् रूप से पालन करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी पात्र लोग टीका जरूर लगवाएं, क्योंकि कोरोना से बचने का यही सबसे मजबूत उपाय है। उन्होंने लोगों से कोविड टीके को लेकर किसी भी तरह की अफवाह से बचने की भी अपील की है।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.