Categories: News-Headlines

छठ पूजा समारोहों का मुख्य अनुष्ठान आज ढलते सूर्य को अर्घ्य देकर किया जाएगा

बिहार में, छठ पूजा समारोहों का मुख्य अनुष्ठान आज ढलते सूर्य को अर्घ्य देकर किया जाएगा। श्रद्धालु नदियों, तालाबों और जलाशयों के तट पर कमर तक पानी में खड़े होकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना करेंगे। पटना में छठ पूजा मनाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा किनारे एकत्रित हुए हैं। राज्य में गंडक, कोसी, पुनपुन, महानंदा, बागमति और अन्य नदियों के किनारे सांध्य अर्घ्य देने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

उषाकालीन अर्घ्य उगते सूर्य के साथ कल किया जाएगा। इसके साथ ही चार दिन तक चलने वाला त्योहार कल सम्पन्न हो जाएगा। राज्य में चारों ओर छठ पूजा के लिए उत्साह देखा जा रहा है। छठ पूजा जीवन में पवित्रता, अनुशासन और निरंतता का प्रतीक है।

बिहार में सभी वर्ग के लोग पूजा समारोह के दौरान एक-दूसरे की सहायता करते हुए नजर आते हैं। समाज के सभी वर्ग और धर्मों के लोग छठ पूजा के दौरान अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छठ के अवसर पर सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि यह पावन दिवस हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.