Categories: News-Headlines

चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल पाएंगे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीठ में चोट के कारण आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल नहीं किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कल रात कहा कि हर्षित राणा को बुमराह की जगह टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड के साथ मौजूदा एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में राणा ने दो मैचों में चार विकेट लिए थे। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को यशस्वी जयसवाल के स्‍थान पर टीम में जगह दी गई है। यशस्वी जयसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे को विकल्प के रूप में रखा गया है और आवश्यकता पड़ने पर दुबई जाएंगे।

रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में भारतीय टीम 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरुआत करेगी। 23 फरवरी को भारत का मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। भारत ग्रुप ए का अपना अंतिम मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ खेलेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

Income Tax Rules: पुराने गहने बदलने से पहले जान लें इनकम टैक्स का पूरा खेल, वरना पड़ेगा भारी

भारत में पुराने सोने के गहनों को नए डिजाइन में बदलवाना आम बात है, लेकिन… Read More

17 hours ago

मामा से मिला था आइडिया तो दो लाख रुपए लगाकर शुरू किया बिजनेस, आज लाखों की हो रही है कमाई

मध्य प्रदेश के बुरहानपुक जिले के अंसार नगर निवासी अब्दुल वाहिद युवाओं के लिए मिसाल… Read More

17 hours ago

Anu Meena Death Case: ‘तेरे घर वाले फकीर..’ पति के तानों से टूटी अनु मीणा, CCTV और WhatsApp चैट ने खोले सारे राज

Anu Meena Suicide Case: जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में हर दिन नए… Read More

17 hours ago

QUAD Meet Live: क्वाड मीट में जयशंकर से मिलेंगे तीन यार, चीन की निकालेंगे काट, तेल-गैस सप्लाई पर भी बात

राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज क्वाड देशों (QUAD Meet) के विदेश मंत्रियों की… Read More

17 hours ago

कर्नाटक के लिए आज अहम दिन, मुख्यमंत्री बदलने पर कांग्रेस हाईकमान आज करेगा फैसला, सिद्दा-डीके सब दिल्ली दरबार में हाजिर

Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें एक बार फिर तेज हो… Read More

17 hours ago

युद्ध के 3-महीनों में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया:जानें- इसका आपके डेली खर्चों, निवेश, ट्रेवल और EMI पर क्या असर पड़ता है?

अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More

1 day ago

This website uses cookies.