Categories: News-Headlines

चेन्नई में भारी बारिश से यातायात प्रभावित

चेन्नई में भारी बारिश से जलभराव की समस्या पैदा होने के कारण रविवार को सामान्य यातायात, बस और ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं।

हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि बारिश के कारण कुछ उड़ानों में देरी हुई लेकिन हवाई सेवा कुछ खास प्रभावित नहीं हुई। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण देरी से हवाई अड्डा पहुंचे यात्रियों को भी उड़ान भरने दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि रन-वे पर भरे बारिश के पानी को भारी उपकरणों की मदद से निकाला गया। एक अधिकारी ने बताया कि मोनोरेल सेवा बाधित नहीं हुई। हालांकि बारिश के कारण बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं और सड़कों पर कुछ ही बसें नजर आयीं। इसके अलावा ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि यहां बेसिन ब्रिज यार्ड में पानी भरने के कारण चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हुईं वहीं तिरुवनंतपुरम से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेन को तिरुनिंद्रावुर में रोकना पड़ा।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि पटरियों पर पानी भरने के कारण ताम्बरम-बीच लाइन पर ट्रेन सेवा प्रभावित हुई। प्रभावित क्षेत्रों से पंप की मदद से पानी निकाला जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

16 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

17 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.