निर्वाचन आयोग तेलंगाना में बूथ स्तर के सभी 34 हजार 891 अधिकारियों-बी.एल.ओ. के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का आयोजन कर रहा है। इन कार्यक्रमों में अधिकारियों को नवीनतम तकनीक से मतदाता-सूची तैयार करने की जानकारी दी जायेगी। सभी 33 जिलों के जिला-स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों-डी.एल.एम.टी. के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम कल हैदराबाद में आयोजित किये गए।
जिला स्तर के मास्टर प्रशिक्षकों को मतदाता-सूची तैयार करने में बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों की भूमिका, द्वितीय मतदाता-सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया, बीएलओ द्वारा किए जाने वाले पुनरीक्षण-पूर्व के कार्यों, मतदाता-सूची की स्थिति के विश्लेषण और बीएलओ ऐप की जानकारी दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने कहा कि सभी बी.एल.ओ. को निर्वाचन आयोग के नवीनतम निर्देशों के अनुरूप प्रशिक्षित किया जायेगा। राज्य में विभिन्न स्तरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम इस महीने की 25 तारीख तक जारी रहेंगे।
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment