निर्वाचन आयोग ने कहा है कि चुनाव के दौरान आकाशवाणी और दूरदर्शन पर राजनीतिक दलों को समय का आवंटन अब ऑनलाइन होगा। आयोग ने राजनीतिक दलों के सरकारी स्वामित्व वाले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के उपयोग की मौजूदा योजना में संशोधन किया है। आयोग ने कहा है कि यह सूचना प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल टाइम वाउचर जारी करने का प्रावधान शुरू करके किया गया है। इस सुविधा से राजनीतिक दलों को चुनाव के दौरान टाइम वाउचर लेने के लिए निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय में अपने प्रतिनिधि भेजने की आवश्यकता नहीं पडेगी। यह कदम आयोग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चुनाव प्रक्रिया को आसान और सुगम बनाने के लिए यह पहल की गई है। हाल ही में आयोग ने राजनीतिक दलों के वित्तीय विवरण ऑनलाइन दाखिल करने के लिए एक वेब पोर्टल भी बनाया है।
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment