चीन ने पेइचिंग और शंघाई सहित कई अन्य प्रमुख शहरों में सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया है। चीन में पिछले कुछ दिनों से हजारों लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ये प्रदर्शनकारी कठोर कोविड प्रतिबंधों, लॉकडाउन, क्वारंटीन और नागरिकों की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध के खिलाफ विरोध कर रहे हैं।
चीन की ज़ीरो-कोविड नीति ने पिछले तीन वर्षों में लाखों नागरिकों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। रोजगार और आमदनी प्रभावित हुई है तथा अर्थव्यवस्था की गति धीमी हो गई है। प्रदर्शन करने वाले कई लोगों को हिरासत में लिया गया था हालांकि इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
मीडिया की खबरों में कहा गया है कि पुलिस ने शंघाई में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया और पेइचिंग सहित अन्य शहरों में प्रदर्शनकारियों की आवाज को दबाने का प्रयास किया। पेइचिंग, शंघाई, उरुमकी, वुहान, हांग्जो, लान्झोउ, चेंगदू, चोंगकिंग और ग्वांगझू और दर्जनों विश्वविद्यालय परिसरों में विरोध प्रदर्शनों की सूचना मिली है। झिंजियांग में एक इमारत में आग लगने से 10 लोगों की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment