Categories: News-Headlines

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के बीच आज एक वर्चुअल बैठक हुई

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के बीच आज एक वर्चुअल बैठक हुई। जो बाइडेन के राष्‍ट्रपति बनने के बाद उनके चीनी समकक्ष के साथ यह पहली बैठक थी। इस मौके पर शी जिनपिंग ने कहा कि चीन और अमरीका को एक दूसरे का सम्‍मान करना चाहिए और दोनों देशों को मिलजुल कर शांति तथा सहयोग बनाये रखना चाहिए। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अंतर्राष्‍ट्रीय माहौल को शांतिपूर्ण और स्थिर बनाये रखने के लिए चीन तथा अमरीका के बीच मजबूत और जैसी संतुलित साझेदारी की आवश्‍यकता पर बल दिया। जिसमें जलवायु परिवर्तन और कोविड महामारी जैसी चुनौतियों से निपटने की प्रभावकारी नीतियां शामिल हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी के वकतव्‍य के अनुसार राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि चीन और अमेरिका के संबंधों को सकारात्‍मक तरीके से आगे ले जाने के लिए वह सर्वसम्‍मति से अमेरिकी राष्‍ट्रपति के साथ मिलकर काम करने और प्रभावकारी कदम उठाने को तैयार हैं।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि विश्‍व की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं और संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के स्‍थायी सदस्‍य होने के नाते दोनों देशों के बीच आपसी संवाद और सहयोग बढ़ाने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि चीन और अमरीका के नेताओं को विश्‍व शांति और विकास के लिए मिलजुल कर काम करने की जरूरत है। चीनी राष्‍ट्रपति ने कहा कि चीन और अमरीका विकास की जोखिम भरी स्थिति का सामना कर रहे हैं और वैश्विक स्‍तर पर मानवता के सामने कई चुनौतियां हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

10 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

10 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

12 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

13 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

14 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.