ब्राजील ने चीन की अरबों डॉलर की बेल्ट एंड रोड पहल – बीआरआई में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। ब्रिक्स देशों में भारत के बाद अब ब्राजील दूसरा देश है, जिसने चीन की इस बड़ी परियोजना को नकार दिया है। अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विशेष सलाहकार सेल्सो एमोरिम ने ब्राजील के समाचार पत्र ओ ग्लोबो को बताया कि बीआरआई में शामिल होने के बजाय ब्राजील चीनी निवेशकों के साथ सहयोग के वैकल्पिक तरीके तलाशेगा।
ब्राजील के आर्थिक और विदेश मंत्रालय ने हाल में बीआरआई में शामिल होने का विरोध किया था। ब्राज़ील में आम राय है कि चीन की इस परियोजना से ब्राज़ील को कोई फायदा नहीं होगा बल्कि इससे संभावित ट्रम्प प्रशासन के साथ भी संबंध जटिल हो सकते हैं।
अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन टाई ने हाल ही में ब्राजील से चीन के इस प्रस्ताव पर बारीकी से और जोखिमों को ध्यान में रखते हुए विचार करने को कहा था। ब्रासीलिया में मौजूद चीनी दूतावास ने कैथरीन टाई की इस टिप्पणी को गैर-जिम्मेदाराना और ‘अपमानजनक’ बताया था।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment