Categories: News-Headlines

चार भारतीय स्थलों को रामसर मान्यता मिलना देश के लिए गर्व का विषय: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि चार भारतीय स्थलों को रामसर मान्यता मिलना देश के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि यह एक बार फिर सिद्ध हुआ है कि भारत में सदियों से प्राकृतिक आवास सहेजने और वनस्पति तथा जीव जंतुओं का संरक्षण करने और धरती पर ज्यादा हरियाली करने की परंपरा है।

It is a matter of pride for us that four Indian sites get Ramsar recognition. This once again manifests India’s centuries old ethos of preserving natural habitats, working towards flora and fauna protection, and building a greener planet. https://t.co/ARKemkU4rj pic.twitter.com/Ibyni7X9vB

— Narendra Modi (@narendramodi) August 14, 2021

देश की चार आर्द्र भूमि क्षेत्रों को रामसर सचिवालय ने रामसर स्थल के रूप में मान्यता दी है। यह स्थल गुजरात में थोल और वाधवाना तथा हरियाणा में सुल्तानपुर और भिंडावास हैं। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि आर्द्र भूमि सरंक्षण पर प्रधानमंत्री का विशेष ध्यान है।

देश में रामसर स्थलों की संख्या 46 हो गई है और ये एक लाख 83 हजार तीन सौ 22 हेक्टेयर भूमि पर फैले हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

11 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

11 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.