भीषण चक्रवाती तूफान रेमल कमजोर पडकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और धीरे-धीरे उत्तर और उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। आज सुबह यह चक्रवाती तूफान में बदल गया है और बांग्लादेश के मंगला से करीब 24 किलोमीटर दूर केंद्रित था। इसका केंद्र कोलकाता से 90 किलोमीटर पूर्व दिशा में स्थित है तथा अब यह असम और मेघालय की ओर बढ़ रहा है।
मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि पश्चिम बंगाल में मौसम अब सामान्य होता जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य के पूर्वी जिलों में कहीं तेज और कहीं बहुत तेज बारिश हो सकती है। आज अत्यधिक वर्षा का कोई पूर्वानुमान नहीं है।
वेस्ट बंगाल में आज भी हेवी टू वेरी हेवी रेन फॉल हो सकता है। और कल से क्लियर हो जाएगा वेस्ट बंगाल स्पेशल अगेन्स्ट टू वेस्ट बंगाल और असम, मेघालय एरिया में अभी बारिश बढ रहा है। अभी असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा एरिया के लिए हम रेड कलर वॉर्निंग दिए हैं। जहां हेवी टू वेरी हेवी रेनफॉल और एक्सट्रीमली हेवी रेनफॉल एक्सपेक्ट कर रहे हैं यानि 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।
चक्रवात रेमल पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल – एनडीआरएफ के डीआइजी मोहसिन शाहिदी ने कहा है कि मौसम विभाग से मौजूदा जानकारी के अनुसार भीषण चक्रवाती तूफान की तीव्रता अब कम हो गई है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हवा की गति जो पहले लगभग 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी, वह घटकर अब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। मोहसिन शाहिदी ने कहा, यह एक बड़ी राहत है और उम्मीद है कि आज शाम तक स्थिति और बेहतर हो जाएगी।
इस बीच मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के बाद पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
दक्षिण और उत्तर चौबीस परगना के तटीय क्षेत्र तथा सुन्दरबन क्षेत्र में बारिश हो रही है और 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघण्टा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कोलकाता, हावडा, हुगली चौबीस परगना और नादिया में बारिश हो रही है और कम गति से हवाएं चल रही है। सुन्दरबन के इलाकों में जल भराव हो गया है और पानी बंगाल की खाडी में जा रहा है। दूसरी ओर दक्षिण खण्ड और बारासात-हसनाबाद लाइन पर सियालदह की रेल सेवाएं बहाल कर दी गयी है। वहीं हावडा सम्भाग की हावडा-अमता रेल लाइन की सेवाएं रद्द कर दी गयी है। हाल में, दक्षिणेश्वर और गिरिशपार्क के बीच छोटी मैट्रो रेल सेवा संचालित की जा रही है। कोलकाता और दक्षिण तथा उत्तरी चौबीस परगना जिलो में कई पेड उखड गये है और लगातार बारिश के कारण सडको पर जल भराव हो गया है। कोलकाता, बशीरहाट और डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के लिए होने वाला अंतिम चरण का चुनाव प्रचार भी प्रभावित हुआ है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment