भीषण चक्रवाती तूफान मोखा के कल दोपहर बांग्लादेश में कॉक्स बाजार और म्यामां में सितवे तट से टकराने के आशंका है। इसका असर आज से 16 मई तक त्रिपुरा में भी महसूस किया जाएगा। मौसम विभाग के अगरतला केन्द्र के निदेशक नहुष कुलकर्णी ने बताया कि मोखा तूफान के प्रभाव से दक्षिण त्रिपुरा के गोमती और ढलाई जिलों में आज कुछ स्थानों पर तेज वर्षा होगी।
कल उत्तर त्रिपुरा, उनाकोट, दक्षिण त्रिपुरा और ढलाई जिलों में तेज वर्षा की संभावना है। नहुष कुलकर्णी ने चक्रवात संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए मेघदूत और सचेत मोबाइल ऐप का उपयोग करने की सलाह दी है। मिजोरम और मणिपुर में भी मोखा के कारण वर्षा हो सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए पशुओं को चारागाह में खुला न छोड़ें।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment