Categories: News-Headlines

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का पूरी सक्रियता से उपयोग किया जाना चाहिए: लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने आज विश्व पर्यटन दिवस, 2021 को मनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम “समावेशी विकास के लिए पर्यटन” में मुख्य भाषण दिया। केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी और पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर विश्व व्यापार संगठन के महासचिव जोराब पोलोलिकशविली का एक वीडियो संदेश प्रदर्शित किया गया। पर्यटन सचिव अरविंद सिंह, पर्यटन महानिदेशक, कमला वर्धन राव, यूएनईपी के प्रमुख, अतुल बगई, पर्यटन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और यात्रा एवं आतिथ्य उद्योग के प्रतिनिधियों ने संबोधित भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में ओम बिरला ने कहा कि कोविड के बाद भारत में पर्यटन क्षेत्र तेजी से अपने पुराने रूप में वापस लौट रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिबद्ध और सामूहिक प्रयास से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भारत दुनिया में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल के रूप में उभरे। ओम बिरला ने कहा, “जिस तरह से हमने सामूहिक रूप से कोविड-19 को हराया, हमारी सामूहिक शक्ति और समन्वित प्रयास हमारी अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।” उन्होंने कहा कि पर्यटन, अर्थव्यवस्था और रोजगार के विकास इंजनों में से एक है, इसलिए, इस क्षेत्र के और विकास के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

भारत में पर्यटन की विशाल संभावनाओं पर ओम बिरला ने कहा कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भौगोलिक विविधता दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। भारत में पर्यावरण, अध्यात्म, शिक्षा और चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। भारत की घरेलू और विदेश नीति ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक सक्षम वातावरण प्रदान किया है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारा लक्ष्य, भारत को पर्यटन स्थल के रुप में पहले स्थान पर लाना होना चाहिए। इस संबंध में, पर्यटन के अनुकूल स्थलों को विकसित करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जाने चाहिए। ओम बिरला ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी उपकरणों के उपयोग पर जोर दिया।

पर्यटन को बढ़ावा देने की कार्य योजना पर बोलते हुए, ओम बिरला ने सुझाव दिया कि ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वाकांक्षी और सतत प्रयासों की आवश्यकता है। यह हस्तशिल्प और अन्य ग्रामीण उत्पादों की मांग पैदा करके ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि देश में जो पर्यटन स्थल अब भी रहस्य हैं, उन्हें भारत के पर्यटन मानचित्र पर शामिल किया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग इन पर्यटन स्थलों के बारे में जान सकें।

इस अवसर पर, ओम बिरला ने निधि 2.0 (आतिथ्य उद्योग का राष्ट्रीय एकीकृत डेटाबेस) का शुभारंभ किया और “भारत पर्यटन सांख्यिकी: 2021- एक नज़र में” जारी किया। ओम बिरला ने आशा व्यक्त की कि निधि 2.0 डेटा बेस, इस प्रयास में एक मील का पत्थर साबित होगा। पर्यटन मंत्रालय, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) और द रिस्पांसिबल टूरिज्म सोसाइटी ऑफ इंडिया (आरटीएसओआई) ने पर्यटन क्षेत्र में ‘स्थिरता पहल’ को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने और सहयोग करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस अवसर पर समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी किया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

7 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

7 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

9 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

10 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

11 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.