Categories: News-Headlines

गौतम बुद्धनगर जिला प्रशासन ने नोएडा में सुपरटैक के ट्विन टॉवर्स को गिराने की तैयारियां तेज कर दी

गौतम बुद्धनगर जिला प्रशासन ने नोएडा के सैक्‍टर 93 ए में एमरॉल्‍ड कोर्ट प्रोजेक्‍ट के सुपरटैक के 40 मंजिला ट्विन टॉवर्स को गिराने की तैयारियां तेज कर दी हैं। ट्विन टॉवर के भीतर और आसपास की सडकों पर यातायात सवेरे सात बजे से बंद कर दिया जाएगा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्‍सप्रेस वे भी दिन में सवा दो बजे से बंद कर दिये जाएंगे।

नोएडा प्राधिकरण ने कहा है कि सुपरटैक ट्विन टॉवर के आसपास के एक नोटिकल मील के वायु क्षेत्र में भी कल उड़ानें कुछ समय के लिए बंद रहेंगी। नोएडा पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से 26 अगस्त से 31 अगस्त के बीच शहर के ऊपर ड्रोन के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। कल इस क्षेत्र में लोगों, पशुओं और वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। करीब 100 मीटर ऊंचे एपेक्स और सियेन टावरों को उच्‍चतम न्‍यायालय के आदेश पर कल दिन मे ढाई बजे गिराया जायेगा।

इस बीच, शीर्ष न्‍यायालय ने ट्विन-टॉवर के ग्राहकों को आश्वासन दिया है कि बिल्डर के पास जमा की गई उनकी पूरी राशि वापस कर दी जाएगी।

ट्विन टावरों की ओर जाने वाली सड़कों का मार्ग कल बदल दिया जाएगा और यातायात कर्मियों सहित करीब 600 पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। आपातकालीन वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाए जाएंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.