Categories: News-Headlines

गोवा के बिचोलिम में श्री लैराई जात्रा उत्सव में भगदड़ में छह लोगों की मौत और 80 से ज्‍यादा घायल

गोवा में आज बिचोलिम के शिरगाओ गांव में श्री लैराई जात्रा उत्सव के दौरान मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई और 80 से अधिक लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने मापुसा जिला अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री सावंत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हादसे की जांच की जाएगी।

इस इन्‍सीडेंस के बारे में प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी जी ने मुझे आज सुबह-सुबह ही फोन लगाया। इन्‍सीडेंस की पूरी उन्होंने पूछताछ की, सपोर्ट देने की भी उन्होंने कहा। सेंटर से भी वो देने को कहा, लेकिन हम पूरी तरह से सभी के ट्रीटमेंट और बाकी व्यवस्था कर रहे हैं। जो इन्‍सीडेंस हुआ है उसकी इंक्वारी करने के लिए मैंने एसपी नॉर्थ और कलेक्टर बोथ उसकी एक्चुअल इंक्वारी कर रहे हैं। सरकार के तीन दिन के कार्यक्रम हम रद्द कर रहे हैं।

हमारे संवाददाता ने बताया है कि आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था कर दी गई है और सरकार प्रत्येक मरीज की स्थिति पर नजर रख रही है।

गोवा के शिरगांव देवी लैराई मेले में मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई, 5 की हालत गंभीर है और 80 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। घायलों का बिचोलिम स्वास्थ्य केंद्र, मापुसा जिला अस्पताल और गोवा मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना शनिवार तड़के उस समय घटी जब हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में सदियों पुरानी नंगे पाँव अंगारों पर चलने की रस्म को देखने और उसमें भाग लेने के लिए एकत्र हुए थे। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने मापुसा जिला अस्पताल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया है कि मृतकों में से चार थिविम और दो बिचोलिम के हैं| पणजी से आकाशवाणी समाचार के लिए महेश चोपडे।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति सांत्वना प्रकट की और घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावितों की सहायता कर रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.