गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने आज कोविड के नए संस्करण ओमिक्रॉन पर एक आपात बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक इसी मुद्दे पर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद आयोजित की गई है।
आज की बैठक में नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉक्टर वी के पाल, प्रधानमंत्री के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डॉक्टर विजय राघवन और स्वास्थ्य, नागरिक उडड्यन तथा अन्य मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में ओमिक्रॉन वायरस के मद्देनजर वैश्विक स्थिति की समीक्षा की गई और बचाव के उपायों को और मजबूत करने पर व्यापक रूप से विचार विमर्श किया गया।
बैठक में यह फैसला किया गया कि सरकार विदेश से आने वाले यात्रियों की जांच और निगरानी की मानक संचालन प्रक्रिया की समीक्षा करेगी। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए होगी जो जोखिम वाले देशों से भारत आ रहे हैं। इसके लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाएगी। हवाई अड्डा स्वास्थ्य अधिकारियों और बंदरगाह स्वास्थ्य अधिकारियों को हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर कड़ी निगरानी के लिए कहा जाएगा। वैश्विक स्थिति को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय व्यवसायिक यात्री सेवा के फिर से शुरू करने की तिथि की समीक्षा होगी। गृह मंत्रालय ने कहा है कि देश में महामारी से उत्पन्न स्थिति पर नज़दीकी से निगाह बनाई रखी जाएगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment