गृहमंत्री अमित शाह ने कल हरियाणा के पंचकुला में चौथे खेलो इंडिया युवा खेल-2021 का उद्घाटन किया। महा खेल आयोजन को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पूरे देश को हरियाणा के खिलाड़ियों पर गर्व है जो ओलंपिक सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए अधिक से अधिक पदक हासिल करते हैं। अमित शाह ने कहा कि खेलो इंडिया भारतीय खिलाड़ियों को केन्द्रीय स्तर पर ले जाने का माध्यम है।
इससे पहले, गृह मंत्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ कई परियोजनाओँ की आधारशिला रखी। इनमें यमुनानगर में गुरु तेग बहादुर साहिब गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, कैथल में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना के लिए अपरिष्कृत जल चैनल का निर्माण शामिल है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से देश में खेल की बुनियादी सुविधाओं में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पहले बहुत कम सुविधाएं होती थी लेकिन इस समय 347 खेल अकादमी हैं।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment