गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी सरकार देश की न्याय प्रणाली को जन-केंद्रित और वैज्ञानिक बनाने का प्रयास कर रही है। नई दिल्ली में आज अखिल भारतीय फोरेंसिक विज्ञान शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि सरकार सभी को समय पर न्याय दिलाने और न्याय से संतुष्ट होने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की आपराधिक न्याय प्रणाली को मजबूत करने में फोरेंसिक विज्ञान बहुत उपयोगी है।
अमित शाह ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षित और सक्षम भारत का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक विज्ञान के बिना समय पर न्याय और अधिक से अधिक मामलों में सजा दिलाना संभव नहीं है। गृह मंत्री ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानून 21वीं सदी के सबसे बड़े सुधार हैं।
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) वी रामसुब्रमण्यम, अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणि ने भी शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment