Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित शिव सृष्टि थीम पार्क का पुणे में उद्घाटन किया

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि शिव साहिर बाबासाहेब पुरंदरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रामाणिक इतिहास का प्रसार कर एक महान कार्य किया था। आज पुणे में अंबेगांव में शिवाजी महाराज के इतिहास को दर्शाने वाले शिवसृष्टि पार्क के पहले चरण का लोकार्पण करते हुए उन्‍होंने कहा कि शिवाजी महाराज पर पुरंदरे का अनुसंधान अनूठा है क्‍योंकि उन्‍होंने इस महान मराठा योद्धा के वास्‍तविक इतिहास से जुड़े तथ्‍यों और साक्ष्‍यों को जुटाने में अपनी जीवन के लगभग 50 वर्ष लगा दिए थे। अमित शाह ने कहा कि श्री पांडुरंगे के नाटक जनता राजा के गुजरात में मंचन से उपजे प्रभाव से वे स्‍वयं परिचित रहे हैं।

लोकार्पण के अवसर पर महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस भी मौजूद थे। अंबेगांव में शिवसृष्टि का पहला चरण श्री पांडुरंगे की अवधारणा पर तैयार किया गया है जिसके सरकारवाड़ा में 17वीं सदी की दुलर्भ और ऐतिहासिक धरोहर संरक्षित है। इस पार्क में सिंहगढ़, राजगढ़, पुरंदर, विशालगढ़, प्रतापगढ़, सिंधदुर्ग और देवगिरी के किलों से जुड़ी दुर्लभ जानकारी मौजूद है। शिवसृष्टि में आगरा से छत्रपति शिवाजी महाराज के बच निकलने की रोमांचक घटना का ऑडियो-विजुअल और थ्री-डी में आनंद लिया गया है। इस पार्क की टिकट ऑनलाइन उपलब्ध है जिसका शुल्क तीन सौ रूपये है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

46 minutes ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

54 minutes ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.