केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में 58वें पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किया। सम्मेलन में साइबर अपराध, आतंकवाद विरोधी चुनौतियां, वामपंथी उग्रवाद और जेल सुधार सहित आंतरिक सुरक्षा तथा पुलिस के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन का एक अन्य प्रमुख एजेंडा नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन के लिए कार्य योजना पर विचार-विमर्श करना है। पुलिसिंग और सुरक्षा में भविष्य के विषयों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलीजैंस, डीपफेक जैसी नई प्रौद्योगिकियों से उत्पन्न चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, पुलिस तथा अन्य एजेंसियों के अस्सी से अधिक वरिष्ठ अधिकारी सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इसके अलावा लगभग दो सौ अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान कुल आठ सत्र आयोजित किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार और रविवार को सम्मेलन में भाग लेंगे।
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More
अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment