Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के मुंबई में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के आज 100 एपिसोड पूरे हुए। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के मुंबई में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुना।

अपने ट्वीट्स के माध्यम से अमित शाह ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के आज 100 एपिसोड पूरे हुए, जिसने प्रभावी नेतृत्व के शानदार उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। आज मुंबई में मन की बात के 100वें एपिसोड को सुना। मोदी जी ने मन की बात के माध्यम से छोटे-छोटे प्रयोग कर समाज को सही और सकारात्मक दिशा देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं की जानकारी देशभर में पहुंचाकर एक बेहतर भविष्य का निर्माण करने के लिए युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का काम किया है।”

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि “‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी जी का संदेश जनता और सरकार के बीच पुल का काम करते हुए देश के कोने-कोने तक पहुंचा है। मोदी जी ने विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं और बोलियों के बारे में संवाद के माध्यम से भारत के सामाजिक लोकतंत्र को मज़बूत करने का काम किया है।”

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

20 minutes ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

29 minutes ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.