Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह ने आज़मगढ़ में 108 करोड़ रूपए की लागत से 49.42 एकड़ पर बनने वाले आज़मगढ़ विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ और बस्ती में कई विकास परियोजनाओं की शुरूआत की। अमित शाह ने आज़मगढ़ में 108 करोड़ रूपए की लागत से 49.42 एकड़ पर बनने वाले आज़मगढ़ विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने आज़मगढ़ में इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा ये परिवर्तन की शुरूआत है, जिस आज़मगढ़ को जुर्म और आतंक की पनाहगाह के रूप में जाना जाता था वहां आज मां सरस्वती का धाम, एक विश्वविद्यालय बनाने का काम हो रहा है, जिससे युवा शिक्षित होकर देश के विकास में योगदान देंगे, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

अमित शाह ने कहा कि इसी उत्तर प्रदेश की भूमि से विदेशी आक्रांताओं को खदेड़ने का काम महाराज सुहेलदेव जी ने किया था और अगर इस विश्वविद्यालय का नाम सुहेलदेव जी के नाम पर रखते हैं तो ये लोगों के लिए बहुत बड़ा संदेश होगा। हमने कहा था कि हम यहां दस नए विश्वविद्यालय बनाएंगे और आज ये काम पूरा हो गया है, सहारनपुर, अलीगढ़, आज़मगढ़ (2), लखनऊ, प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर, एफ़एसएल यूनिवर्सिटी और पुलिस एंड फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी। पिछले 70 साल में सिर्फ़ दस मेडिकल कॉलेज बने थे और आज 40 मेडिकल कॉलेज बनाने का वादा भी हमने पूरा कर दिया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाई गई नई शिक्षा नीति को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, मोदी जी की स्पिरिट के हिसाब से राज्य में ज़मीन पर उतारने का काम कर रहे हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री जी ने काफ़ी परिवर्तन किया है। यहां पहले जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण का राज चलता था, सबको न्याय नहीं मिलता था, लेकिन योगी जी ने यहां क़ानून व्यवस्था लागू की। पांच साल में उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। वर्ष 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश देश की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी, और आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रदेश का जीडीपी 10 लाख 90 हज़ार करोड़ था, जो आज 21 लाख 31 हज़ार करोड़ हो गया है। बेरोज़ग़ारी दर 70.5 प्रतिशत थी जो आज घटकर 4.1 प्रतिशत हो गई है। मेडीकल कॉलेज दस से बढ़कर 40 हो गए हैं, मेडीकल सीटें 1200 से बढ़कर 3800 हो गई हैं। उत्तर प्रदेश में 2 हवाई अड्डे थे, अब 8 हैं। सबसे बड़ा काम हुआ है, माफ़ियाराज से मुक्ति दिलाने का काम जो राज्य सरकार ने किया है और आज़मगढ़ इसका उदाहरण है। कैराना से लोग पलायन कर रहे थे, बालिकाओं की उच्च शिक्षा नहीं हो पाती थी। माफ़िया उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं और आज यहां क़ानून का राज है। हज़ारों एकड़ सरकारी ज़मीन माफ़िया हज़म करके बैठ गए थे, मुख्यमंत्री जी ने कठोरता के साथ इसे खाली कराकर विकास के काम में लगाया। ग़रीब कल्याण के लिए मोदी जी द्वारा भेजी गई योजनाओं को मुख्यमंत्री जी ने ज़मीन पर उतारा। लाखों की संख्या में घर बने, शौचालय बने, बिजली आई, पांच लाख तक के स्वास्थ्य बीमा का कार्ड हर ग़रीब को देने का काम हमारी सरकार ने किया। अब हर घर में शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने का काम किया।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि ये लोग उत्तपप्रदेश का भला नहीं कर सकते। जातपात में बांटना, दंगे कराना, तुष्टिकरण करना और वोट बैंक की राजनीति करना।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल को मच्छर और माफ़िया दोनों से मुक्त कर दिया है। यहां सफ़ाई ना होने के कारण गोरखपुर और पूरे पूर्वांचल में दिमाग़ी बुखार से बच्चों की मौत होती थी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने मोदी जी को दो बार पूर्ण बहुमत वाला प्रधानमंत्री बनाया और और उन्होंने देशभर के साठ करोड़ गरीबों के कल्याण का कार्यक्रम हाथ में लिया।

अमित शाह ने कहा कि दोबारा बहुमत के बाद 5 अगस्त 2019 को मोदी जी ने धारा 370 को समाप्त कर दिया और हमेशा के लिए कश्मीर को भारत माता का अभिन्न अंग बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी आजादी के अमृत महोत्सव में भारत को विश्व की एक बड़ी ताकत बनाना चाहते हैं और वह चाहते हैं कि हमारे 130 करोड़ की आबादी वाले देश को दुनिया में उसका उचित मान-सम्मान मिले।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक अन्य कार्यक्रम में आज उत्तर प्रदेश के बस्ती में सासंद खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि आज पूरे उत्तर प्रदेश में कई बड़े परिवर्तन एक साथ देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर तो यहां करोड़ों रूपए की विकास परियोजनाओं की शुरूआत हो रही है तो दूसरी ओर बस्ती के युवाओं को जोड़ने वाले खेल महाकुंभ की शुरूआत हुई है। अमित शाह ने कहा कि एक सांसद जब लगन से जनप्रतिनिधि बनता है, जनता की समस्याओं को अपना बनाता है, ग़रीबों, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों के विकास को अपना लक्ष्य बनाता है, तभी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन संभव होता है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ने पूरे पूर्वांचल से माफ़िया का सफ़ाया कर दिया है और उत्तर प्रदेश में विकास आगे बढ़ा है। जिस प्रदेश में, जिस देश में कानून और व्यवस्था ठीक ना हो वहां विकास कभी नहीं हो सकता। आज उत्तर प्रदेश में खेती, शिक्षा, उद्योग सहित हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है। श्री शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 46 लाख किसानों का 36 हज़ार करोड़ का ऋण माफ़ किया गया है और प्रधानमंत्री किसान निधि योजना में 2 करोड़ 53 लाख 98 हज़ार किसानों को 37 हज़ार करोड़ रूपए सीधे उनके बैंक खातों में भेजे गए। 45 कृषि मंडियों को करमुक्त किया है और 27 मंडियों को कम्प्यूटर से जोड़ा गया है। एक ज़माने में पुलिसकर्मी बाहुबलियों से डरते थे, लेकिन आज पुलिस को देखकर बाहुबली डरते हैं। ये जो परिवर्तन आया है, आए दिन दंगे, कर्फ़्यू होते थे, ये परिवर्तन हमारी सरकार के कारण आया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी स्वयं उत्तर प्रदेश से सांसद हैं और हमेशा यहां विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं और मोदी जी ने भारत सरकार का खजाना अपने यूपी और पूर्वांचल के लिए खोल दिया है। यहां जो विकास की बयार आई है उसे आगे बढ़ाना है। मोदी जी और योगी जी ने उत्तर प्रदेश के लिए बहुत कुछ किया है और अभी बहुत कुछ करना बाक़ी है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

13 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

13 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

15 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

17 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

17 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.