केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के गुजरात दौरे पर आज अहमदाबाद पहुँचे। अपने दौरे के पहले दिन अमित शाह ने आज अहमदाबाद में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक की अध्यक्षता कर विभिन्न विकास परियोजनाओं और कार्यों की समीक्षा की। बैठक में अहमदाबाद के कलेक्टर समेत ज़िला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में जिले की समस्याओं और विभिन्न मुद्दों को लेकर फलदायी चर्चा हुई। जिसमें तहसील एवं जिला स्तर पर समन्वय स्थापित कर जनता के विकास केंद्रित मुद्दों का त्वरित निराकरण लाकर जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाने के सामूहिक प्रयासों पर मंथन किया गया।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कल्याणकारी योजनाओं के परिणामोन्मुखी कार्यान्वयन के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर लाभार्थियों को लाभान्वित करने का अनुरोध किया। टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए अमित शाह ने अहमदाबाद शहर एवं जिले में गहन टीकाकरण अभियान चलाकर 30 सितंबर तक वैक्सीन की पहली खुराक का सौ फीसदी लक्ष्य हासिल करने को कहा । साथ ही उन्होंने मलिन बस्तियों सहित ऐसे क्षेत्र जहां टीकाकरण कम हुआ है, वहां विशेष कैंप लगाकर टीकाकरण अभियान के दायरे का विस्तार करने का भी निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री अमृतम (मा कार्ड) के संदर्भ में परिणामोन्मुखी कार्य Anchorका आह्वान करते हुए अमित शाह ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े इस कार्य को गहन तरीके से करना जरूरी है। उन्होंने एक महीने में इस कार्य को पूर्ण करने को कहा। केन्द्रीय गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अहमदाबाद शहर में आयुष्मान कार्ड का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का भी निर्देश दिया।
अमित शाह ने कहा कि अहमदाबाद, गुजरात का एक अग्रिम जिला है और आयुष्मान, उज्ज्वला योजना, एनएफएसए, वृद्ध पेंशन, विधवा सहायता योजना जैसी योजनाओं को समग्र रूप से लागू करने के लिये ज़िले में कैंप लगाकर उनका दायरा बढ़ाना जरूरी है।
कृषि मामले की समीक्षा करते हुए अमित शाह ने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न फसलों के लिए अलग-अलग वातावरण होता है। उन्होने कहा कि विभिन्न तहसीलों में विभिन्न फसलों के मॉडल फॉर्म विकसित कर वहां किसानों को ले जाना चाहिए, ताकि किसान फसलों के पैटर्न में बदलाव को अपनाकर उत्पादन में विविधता ला सकें। केंद्रीय गृह मंत्री ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देकर जिले के किसानों को प्राकृतिक खेती की दिशा में आगे बढ़ाने का सुझाव भी की। स्वामित्व योजना में अहमदाबाद जिले को अहम भूमिका निभाने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि दसक्रोई तहसील के चयनित 17 गांवों में मॉडल कार्य कर पूरे देश के लिए अनुकरणीय बनाया जा सकता है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment