Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह कल CRPF ग्रुप सेंटर, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में चार करोड़वां पौधा लगाएँगे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 को केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) ग्रुप सेंटर, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में चार करोड़वां पौधा लगाएँगे। गृह मंत्री CRPF के 8 विभिन्न परिसरों में कुल 15 भव्य नवनिर्मित भवनों तथा इमारतों का ई-उद्घाटन भी करेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री ने 12 जुलाई 2020 को इस वृहद, मानवीय और अनूठे वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से प्रेरित और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) ने वर्ष 2020 से 2022 तक केवल तीन वर्ष के छोटे अंतराल में पूरे देश में सामूहिक रूप से 3.55 करोड़ से अधिक पौधे लगाए हैं। सभी केन्द्रीय सशस्त्र सुरक्षा बलों के लिए वर्ष 2023 में कुल 1.5 करोड़ पौधे लगाने का सामूहिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके फलस्वरूप इस अभियान के तहत कुल पौधारोपण की संख्या 5 करोड़ हो जाएगी जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति समग्र राष्ट्र के प्रयासों में CAPFs के अनुकरणीय योगदान को दर्शाता है। यह धरती माता के प्रति उनकी सच्ची कृतज्ञता का प्रतीक बनकर भी उभरेगा।

इस वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जलवायु के अनुरूप ईकाईवार लगाये जाने वाले पौधों की संख्या और प्रजातियों का आंकलन किया गया और इसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई। साथ ही यह भी निश्चित किया गया कि लगाये जाने वाले पौधे यथा संभव देसी प्रजातियों के हों और कम से कम पचास प्रतिशत पौधे लम्बी आयु (100 वर्ष से अधिक) के हों। पौधों की प्रजातियों के चयन में यह भी ध्यान रखा गया कि वे आरोग्य वर्धक और पर्यावरण की दृ्ष्टि से लाभकारी हों।

केन्‍द्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल देश की आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्र की एकता व अखंडता को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ-साथ अपने भविष्य के कार्यों में पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण को समावेषित रखने के अपने दृढ़ संकल्प को दोहराते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

12 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

12 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

14 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

16 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

16 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.