केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, बुधवार, 17 जनवरी, 2024 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नौरोजी नगर, नई दिल्ली में केंद्रीय पंजीयक, सहकारी समितियाँ कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सहकारिता मंत्रालय के गठन के बाद से ही सहकारी समितियों के केन्द्रीय पंजीयक के कार्यालय को सशक्त करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गये हैं। इनमें बहु-राज्यीय सहकारी समिति अधिनियम, 2002 एवं नियमों का संशोधन, केंद्रीय पंजीयक कार्यालय के ‘डिजिटल पोर्टल’ का शुभारंभ, बहु-राज्य सहकारी समितियों में निर्धारित समय पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निर्वाचन कराने के लिए एक ‘सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण’ का गठन औरबहुराज्य सहकारी समितियों के लेखा परीक्षकों के लिए दो पेनल का गठन शामिल है। साथ ही बहुराज्य सहकारी समितियों के लिये उपनियमों का टेम्पलेट बनाना, बहुराज्यीय सहकारी समितियों में सहकारी सूचना अधिकारी की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी करना, CEF (सहकारी शिक्षा निधि) के बेहतर संग्रहण एवं निधियों के उपयोग एवं भुगतान CRCS पोर्टल बनाना, शिकायतों के निवारण के लिए‘ओम्बड्समैन (लोकपाल)’ के पद का सृजन, नई बहुराज्यीय सहकारी समितियों के पंजीकरण के लिए प्रोत्साहन, मार्गदर्शन एवं मदद प्रदान करना और कार्यालय का पृथक प्रशासनिक ढांचा स्थापित करना जैसे कई कदम उठाए गए हैं।
देश में कुल 1625 बहु राज्यीय सहकारी समितियाँ पंजीकृत है और इनसे करोड़ों सदस्य जुड़े हुए हैं। केंद्रीय पंजीयक के कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान की व्यवस्था करने के लिए नए भवन का निर्माण किया गया है।नए भवन से केन्द्रीय पंजीयक कार्यालय के सुचारु रूप से कार्य करने में सहायता मिलेगी।
सहकारी समितियों के केन्द्रीय पंजीयक कार्यालय के नए भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में सहकारिता राज्य मंत्री, सहकारिता मंत्रालय के सचिव और नैशनल बिल्डिंग कन्स्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (NBCC) के प्रबंध निदेशकतथा देश भर से बहु-राज्यीय सहकारी फेडरेशन, बहु-राज्यीय सहकारी समितियों एवं बैंकों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेगें।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment