Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के रोहतक में ब्रह्मलीन महंत श्री चाँदनाथ योगी जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और देशमेला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के रोहतक में ब्रह्मलीन महंत श्री चाँदनाथ योगी जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और देशमेला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि आज महंत चाँदनाथ जी की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर देशभर से कई संत श्रद्धांजलि देने के लिए यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि महंत श्री चाँदनाथ योगी जी का मानना था कि देशहित के असंभव दिखने वाले कार्यों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ही कर सकते हैं।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि भारत अनेकानेक संप्रदायों की भूमि है और सदियों से यहां ऋषि मुनियोंने तपस्या कर सृष्टि के अनेक रहस्यों को उजागर किया है।उन्होंने कहा कि नाथ संप्रदाय का स्थान हमारे हिंदू संप्रदायों में अद्वितीय रहा है। ऐसा माना जाता है कि नाथ संप्रदाय की शुरूआत स्वयं भगवान शिव ने की थी। अमित शाह ने कहा कि नाथ संप्रदाय के 9 नाथों की परंपरा में बाबा मस्तनाथ से लेकर अब बाबा बालकनाथ जी तक कई संतों ने समाज सेवा के अनेक आयाम गढ़ने का काम किया है, इसलिए आज इस मठ के प्रति पूरे पंथ में श्रद्धा का भाव है। उन्होंने कहा कि इस मठ ने आरोग्य और शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण संस्थान बनाकर एक प्रकार से एक यज्ञ शुरू किया। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में भी इस मठ ने आगे बढ़कर अविरत रूप से सेवा का एक यज्ञ शुरू किया था। उन्होंने कहा कि यहां आठवीं शताब्दी से सेवा की परंपरा चली आ रही है और अब बालकनाथ जी इसे आगे बढ़ा रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि एशियाई खेलों में आज़ादी के बाद पहली बार भारत के खिलाड़ियों ने 100 से अधिक पदक जीतने का सम्मान दिलाया है। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश और खासकर हरियाणा के लिये बहुत ही गर्व और आनंद की बात है। चाहे टोक्यो ओलंपिक हो, पैरालिंपिक हो, कॉमनवेल्थ खेल हों या फिर विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिताएं हों, 2014 के बाद से हर प्रतियोगिता में भारत के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेलों के लिए गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाओं की खोज, उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था, उनके वित्त और शारीरिक पोषण की चिंताऔर पारदर्शी तरीके से खिलाड़ियों का चयन जैसे अनेक कदम उठाए हैं। इसके अलावा मोदी जी द्वारा शुरू किए गए खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रम एक प्रकार से गेम चेंजर साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में इस प्रकार का इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है कि देश जब आज़ादी की शताब्दी मनाएगा, तब हर क्षेत्र की तरह खेलों में भी भारत दुनिया में सर्वप्रथम होगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हाल ही में भारत में आयोजित जी20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली घोषणापत्र सबके सामने रखा जिसे पूरी दुनिया ने सर्वसम्मति से पारित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कई ऐसे निर्णय लिए हैं जो आने वाले समय में देश के अर्थतंत्र को गति देने वाले सिद्ध होंगे। अमित शाह ने कहा कि विगत 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की कई सांस्कृतिक धरोहरों का पुनर्द्धार करने का काम किया है।वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन किया और वर्ष 2024 में हम सब वहां एक भव्य मंदिर में रामलला को विराजमान होते देख सकेंगे।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाने, उज्जैन में महाकाल कॉरीडोर बनाने, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का पुनर्रूद्धार करने, करतारपुर कॉरीडोर बनाने और कश्मीर में शारदापीठ की पुनर्स्थापना करने का काम पिछले 9 सालों में किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल एक प्रकार से भारत में सांस्कृतिक पुनर्जागरण के 9 वर्ष रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरी दुनिया के सामने योग और आयुर्वेद की भारतीय धरोहर को लोकप्रिय बनाकर आगे बढ़ाया है। इसके साथ ही काशी तमिल संगमम, काशी तेलुगू संगमम और काशी सौराष्‍ट्र संगमम के माध्यम से दक्षिण और उत्तर को जोड़ने का काम भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि नए संसद भवन में पूरे विधि विधान के साथ चोल साम्राज्य के प्रतीक धर्म दंड सेंगोल को प्रस्थापित करने का काम नरेन्द्र मोदी जी ने किया, जिससे पूरे देश के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आंदोलन को नई गति और चेतना मिली है।

Leave a Comment

Recent Posts

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

18 minutes ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

4 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

24 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

This website uses cookies.