Categories: News-Headlines

गृह मंत्रालय ने नौ मैती चरमपंथी संगठनों को पांच वर्ष की अवधि के लिए अवैध घोषित किया

गृह मंत्रालय ने नौ मैती चरमपंथी संगठनों को पांच वर्ष की अवधि के लिए अवैध घोषित किया है। इनमें से अधिकतर संगठन मणिपुर में सक्रिय हैं। इन संगठनों में पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी और उसकी राजनीतिक शाखा द रिवोल्‍यूशनरी पीपुल्‍स फ्रंट- आर पी एफ, युनाईटेड नेशनल लिब्रेशन फ्रंट- यू एन एल एफ और इसकी सशस्‍त्र शाखा मणिपुर पीपुल्‍स आर्मी-एम पी ए, पीपुल्‍स रिवोल्‍यूनरी पार्टी ऑफ कांगलीपैक- पी आर ई पी के और इसकी सशस्‍त्र शाखा कांगली यवोल कन्‍ना लुप- के वाई के एल, द कॉर्डिनेशन कमेटी- कॉरकॉम और एलायंस फॉर सोशलिस्‍ट युनिटी कांगली पैक- ए एस यू के शामिल हैं।

गृह मंत्रालय ने कहा है कि ये सभी मैती चरमपंथी संगठन भारत की सम्‍प्रभुता और एकता के विरूद्ध गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इन्‍होंने मणिपुर में पुलिस, सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हमले किये और उनकी हत्‍या की। इसके अलावा ये संगठन लोगों को डराने-धमकाने, धन उगाही के लिए जबरन वसूली और लूट के मामलों में भी लिप्‍त रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

4 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.