Categories: News-Headlines

गृह मंत्रालय द्वारा मुंबई में मध्य एवं पश्चिमी क्षेत्रों का संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन संपन्न

केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभागद्वारा 23 नवंबर, 2023 को मुंबई में मध्य एवं पश्चिमी क्षेत्रों के संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुंबई के नाभिकीय उर्जा भवन, अणुशक्ति नगर में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस जी ने की तथा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

राजभाषा हिंदी के प्रचार और प्रसार के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए केंद्र सरकार विभिन्न कार्यालय तथा सरकारी उपक्रमो और बँको का, सरकारी अधिकारी तथा कर्मचारीओंको मान्यवरोंके हाथो सन्मानचिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सन्मानित किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस जी ने कहा कि भाषा किसी भी राष्ट्र और समाज की आत्मा होती है जिसमें वह देश संवाद करता है, अपने भावों को अभिव्यक्त करता है। राष्ट्र की पहचान इस बात से भी होती है कि उसने अपनी भाषाओं को किस सीमा तक मजबूत, व्यापक एवं समृद्ध बनाया हैI उन्होंने कहा कि भाषा हमारे विचारों का परिधान होती है और हिंदी भाषा में भारत के वह विशिष्ट सांस्कृतिक मूल्य हैं, जिनकी वजह से हम पूरे विश्व में अतुलनीय हैं। सच यह है कि हिंदी, विभिन्न भाषा-भाषी भारतीयों के सुख-दुख, आशा-निराशा, उनकी सोच, उनके संघर्ष, अभिलाषाओं और अभिव्यक्ति की भाषा हैI

उन्होंने कहा कि हमारे लोकतंत्र का मूलमंत्र है -‘सर्वजन हिताय’ अर्थात सबकी भलाई। हमारे लिए यह समझना जरूरी है कि देश की जनता की सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सभी प्रकार की अपेक्षाओं को पूरा करने वाली योजनाओं व कार्यक्रमों को आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना सरकारी तंत्र का अति महत्वपूर्ण कर्तव्य है और उसकी सफलता की कसौटी भी। उनका कहना था कि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं तभी प्रभावी मानी जाएंगी जब जनता और सरकार के बीच निरंतर संवाद, संपर्क और पारदर्शिता बनी रहे और सरकार की योजनाओं का लाभ देश के सभी नागरिकों को समान रूप से मिले और जन-जन तक उनके हित की बात उनकी ही भाषा में पहुंचाई जाएl

राजपाल महोदयने आगे कहा कि जो भी भाषाएं भारत में बोली जाती हैं वे सभी ‘राष्ट्र की भाषाएं’ हैं। उनमें परस्पर कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है, वे सभी एक दूसरे की पूरक हैं। हिंदी का उदभव एवं विकास भारत की क्षेत्रीय भाषाओं के साथ हुआ है। मूलत: ये सभी भाषाएं भारत की संस्कृति की मिट्टी से ही उत्पन्न हुई हैं। हिंदी निर्विवाद रूप से देश की राजभाषा के साथ-साथ संपर्क भाषा भी है, इसलिए हिंदी में विषय सामग्री की समृद्धि से दूसरी भारतीय भाषाओं का भी विकास होगाI

इस अवसर पर माननीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा जी ने कहा कि राजभाषा के कार्यों को बढावा देने के लिए पुरस्कार दिए जाते हैंl राजभाषा विभाग का प्रयास है कि स्वप्रेरणा से लक्ष्यों को प्राप्त किया जायेl

अजय कुमार मिश्रा जी ने कहा कि भाषा के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, हमारी भाषाओं में किसी प्रकार की प्रतिस्पर्धा नहीं हैl प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सभी भाषाएँ आगे बढ़ी हैं, सभी का सम्मान बढ़ा है और हीन भावना समाप्त हुई हैl

अजय मिश्रा जी ने कहा कि हमें 2047 तक भाषाई रूप से समृद्ध होना है। राजभाषा विभाग तकनीकी विकास के कार्य कर रहा है जिसमें कंठस्थ, लीला ऐप, ई – महा शब्दकोश तथा हिंदी शब्द सिंधु आदि शामिल हैंl

अजय मिश्रा जी ने यह भी कहा कि सभी क्षेत्रों में भारत के विकास की रफ्तार बढ़ी हैl माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को विश्व के सामने रखा है l लगभग 48 देशों में हमारे प्रतिनिधि भाषा और संस्कृति के विकास को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैंl

न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक भुवन चंद्र पाठक, गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग की सचिव अंशुली आर्या, संयुक्त सचिव डॉ मीनाक्षी जाँली सहित केंद्र सरकार और केंद्रीय कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारी इस सम्मेलन में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

9 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

10 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

12 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

13 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

13 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.