गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है और उनसे मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए सहयोग की अपील की है। अमित शाह ने एक ट्वीट में फिर कहा कि सरकार मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी दल इस महत्वपूर्ण मुद्दे के समाधान में सहयोग करेंगे।
गृहमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि मणिपुर देश की सीमा पर बहुत महत्वपूर्ण राज्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पिछले छह वर्षों के कार्यकाल में मणिपुर में शांति और विकास का नया युग शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि अदालत के कुछ फैसलों और घटनाओं के कारण मणिपुर में मई महीने में हिंसा हुई थी। अमित शाह ने यह भी कहा कि इस दौरान कुछ शर्मनाक घटनाएं हुईं। गृहमंत्री ने कहा कि देश के लोग चाहते हैं कि सभी पार्टियां दलगत मतभेदों से उठकर इस विषय पर संसद में चर्चा करें। उन्होंने कहा कि मणिपुर की जनता भी चाहती है कि सभी सदस्य राज्य में शांति स्थापित करने के लिए एकजुट हो जाएं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment