गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) के केंद्रीय हिस्से की दूसरी किस्त केंद्र सरकार द्वारा जारी करने की मंजूरी दे दी है। इस कदम से राज्य सरकारों के आपदा राहत कोष में पर्याप्त धन होगा जिससे उन्हें कोविड के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने में मदद मिलेगी। अमित शाह ने 23 राज्यों को एसडीआरएफ के केंद्रीय हिस्से की दूसरी किस्त सात हजार 274 करोड 40 लाख रुपये अग्रिम रूप से जारी करने की मंजूरी दी है। पांच राज्यों को पहले ही एक हजार पांच सौ 99 करोड 20 लाख रुपये की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से प्रदान की जा चुकी है।
अब वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य सरकारों के एसडीआरएफ में उनके हिस्से सहित 23 हजार 186 करोड 40 लाख रुपये की राशि होगी। यह राशि एसडीआरएफ में उन्हें उपलब्ध प्रारंभिक शेष राशि के अलावा होगी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment