Categories: News-Headlines

गृहमंत्री अमित शाह ने असम में अत्‍याधुनिक लचित बरफूकन पुलिस अकादमी का उद्घाटन किया

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम के गोलाघाट जिले के डेरगांव में आज अत्‍याधुनिक लचित बरफुकन पुलिस अकादमी का उद्घाटन किया और पुलिस अकादमी की आवासीय परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि असम तेजी से विकसित हो रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में राज्‍य में शांति लौटी है।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों के कारण राज्‍य के लगभग सभी उग्रवादी गुटों ने शांति वार्ता में भाग लिया और अनेक गुटों ने समर्पण कर दिया है। राज्‍य में अब हिंसा नहीं होती, जिसके परिणामस्‍वरूप व्‍यापार फल-फूल रहा है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते हैं।

उन्‍होंने बताया कि केन्‍द्र सरकार राज्‍य की परियोजनाओं के लिए तीन लाख करोड़ रूपये उपलब्‍ध कराएगी, जिससे बुनियादी ढांचा क्षेत्र मजबूत होगा।

इस अवसर पर असम के मुख्‍यमंत्री हिमन्‍त बिस्‍व सरमा ने कहा कि आज राज्‍य पुलिस के लिए महत्‍वपूर्ण दिन है और जनरल लचित बरफुकन को यह सच्‍ची श्रद्धांजलि है। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार इसी परिसर में एक पुलिस मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना बना रही है।

हिमन्‍त बिस्‍व सरमा ने कहा कि पिछले दशकों की तुलना में राज्‍य में कानून और व्‍यवस्‍था की स्थिति सबसे बेहतर है और अपराध दर में पचास प्रतिशत से अधिक की कमी आई है।

केन्‍द्रीय पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि इस अत्‍याधुनिक पुलिस अकादमी के माध्‍यम से देश को सर्वश्रेष्‍ठ पुलिस कर्मी तैयार होंगे, जो आज के दौर के अपराधों से निपटने में सक्षम होंगे।

विदेश राज्‍य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और कई अन्‍य गण्‍यमान्‍य व्‍यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। डेरगांव में कार्यक्रम के बाद अमित शाह आइज़ोल में असम राइफल्‍स के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए‍ मिजोरम जाएंगे। उसके बाद वे शाम को गुवाहाटी लौटेंगे।

कल गृहमंत्री कोकराझाड़ जिले के दोतमा में ऑल बोडो स्‍टूडेंट्स यूनियन के 57वें वार्षिक सम्‍मेलन को सं‍बोधित करेंगे और पूर्वोत्‍तर के आठ राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ गुवाहाटी में पूर्वोत्‍तर में नये आपराधिक कानूनों के कार्यान्‍वयन की समीक्षा करेंगे। शाम को अमित शाह नई दिल्‍ली लौट आएंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

9 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

9 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

11 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

11 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.