Categories: News-Headlines

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार जोरों पर, 1 दिसम्‍बर को 89 सीटों के लिए डाले जाएंगे वोट

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार जोरों पर है। पहली दिसम्‍बर को 89 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी ने उन सात सदस्‍यों को पार्टी से निलंबित कर दिया है जिन्‍होंने पहले चरण के मतदान के लिए निर्दलीय उम्‍मीदवार के रूप में पर्चे भरे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की चुनाव सभाओं के साथ राज्‍य में प्रचार अभियान में तेजी आई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनाव प्रचार के तीसरे दिन आज सुरेंद्रनगर, जंबूसर और नवसारी में चुनावी रैलियों को सम्बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपनी सभाओं में गुजरात के गौरव और राज्य के विकास के लिए भाजपा को एक और मौका देने की अपील कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी अपने प्रमुख नेताओं को प्रचार में उतार दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज सूरत और राजकोट में प्रचार करेंगे। उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी रहेंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेता वोटरों को रिझाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

आज दूसरे चरण के लिए नाम वापिस लेने का अंतिम दिन है। इस चरण के लिए एक हजार एक सौ बारह उम्‍मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाये गए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.