Categories: News-Headlines

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए 788 उम्मीदवार मैदान में

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कुल 788 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में नवासी सीटों पर पहली दिसम्‍बर को वोट डाले जाएंगे। इस बीच, दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्रों की आज जांच होगी। कल तक एक हजार पांच सौ 15 उम्‍मीदवारों ने नामांकन पत्र दालिख किए थे। 21 नवम्‍बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। दूसरे चरण के लिए पांच दिसम्‍बर को मतदान होगा। चुनाव में युवा मतददाताओं की भूमिका प्रमुख होगी।

चुनाव आयोग द्वारा अधिक से अधिक युवाओं को वोट डालने का अवसर देने के लिए की गई पहल के कारण गुजरात में 11 लाख 74 हजार से अधिक मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। पहले चरण की 89 सीटों में करीब 5 लाख 87 हजार युवा मतदाता है जबकि दूसरे चरण की 93 सीटों पर भी करीब पौने छह लाख से अधिक युवा मतदाता अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल करेंगे। सबसे अधिक युवा मतदाता सूरत, अहमदाबाद, बनासकांठा, वडोदरा और दाहोद में हैं। सिर्फ सूरत जिले में ही एक लाख से अधिक युवा मतदाता हैं। सबसे कम 8 हजार 680 युवा मतदाता डांग जिले में हैं। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने अब 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवाओ को भी वोट देने का अधिकार दिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

9 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

10 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

12 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

13 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

13 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.