Categories: News-Headlines

गुजरात विधानसभा के पांच दिसंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी

निर्वाचन आयोग ने पांच दिसंबर को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। इस चरण में 14 जिलों की 93 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण में मध्य और उत्तर गुजरात के जिन जिलों में मतदान होना है, वे हैं-बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर। कुल दो करोड़ 51 लाख 58 हजार सात सौ 30 मतदाता आठ सौ 33 उम्‍मीदवारों के भाग्‍य का फैसला करेंगे। इनमें से एक करोड 29 लाख 26 हजार पांच सौ एक पुरुष और एक करोड़ 22 लाख 31 हजार तीन सौ 35 महिला तथा आठ सौ 94 ट्रांसजेंडर हैं। मुख्‍य मुकाबला कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच है। भाजपा और आम आदमी पार्टी ने सभी 93 सीटों पर जबकि कांग्रेस ने 90 सीटों पर उम्‍मीदवार खड़े किए हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना हिमाचल प्रदेश के साथ 8 दिसंबर को कराई जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

20 minutes ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

4 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

24 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

This website uses cookies.