Categories: News-Headlines

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार के लिए केवल चार दिन शेष

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार के लिए केवल चार दिन शेष हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जे पी नड्डा और अन्‍य वरिष्‍ठ नेता आज गांधीनगर में पार्टी का संकल्‍प पत्र जारी करेंगे। पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह भावनगर, वडोदरा और अहमदाबाद जिलों में जनसभाएं करेंगे। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ गिर सोमनाथ, भावनगर और अमरेली में प्रचार करेंगे। वरिष्‍ठ भाजपा नेता और केन्‍द्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी, पुरूषोत्‍तम रूपाला और धर्मेन्‍द्र प्रधान सहित कई मंत्री जनसभाएं और रोड-शो करेंगे। दूसरी ओर, कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे नर्मदा और सूरत जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविन्‍द केजरीवाल भावनगर में रोड शो करेंगे।

पिछले तीन दशकों से सूरत भारतीय जनता पार्टी का गढ रहा है। इस बार आम आदमी पार्टी के प्रवेश के साथ ही यह चुनावी मुकाबला और दिलचस्‍प हो गया है।

सूरत शहर में कुल 12 जबकि चार सीटें ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शहर की सभी 12 सीटों के साथ तीन ग्रामीण सीटों पर भी कब्जा जमाया था। अब तक जिले में मुख्य रूप से कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला रहा है। लेकिन पिछले साल आम आदमी पार्टी ने सूरत नगर निगम के चुनावों में 120 में से 27 सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया था। भाजपा ने अपने गढ़ को अभेद्य रखने के लिए पूरी ताकत झोंक दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी कल यहां जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। वहीं कांग्रेस के साथ इस बार आम आदमी पार्टी भी भाजपा के इस मजबूत गढ़ में सेंध लगाने की पूरी कोशिश कर रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

7 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

9 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

11 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

11 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.