Categories: News-Headlines

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नाम वापस लेने का कल अंतिम दिन

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नाम वापस लेने का कल अंतिम दिन है। इस चरण के लिए पहली दिसम्‍बर को वोट डाले जाएंगे।

गुजरात में चुनाव आयोग मतदाताओं की सुविधा के लिए गिर के जंगल से लेकर एक शिपिंग कंटेनर और दुर्गम द्वीपों तक में अनूठे मतदान केंद्र स्थापित कर रहा है। खास बात यह है कि गिर नेशनल पार्क के अंदर यह मतदान केंद्र केवल एक मतदाता के लिए स्थापित किया जा रहा है। वहीँ, दो सौ 17 मतदाताओं की सुविधा के लिए भरूच जिले के एक द्वीप आलिया बेट पर एक शिपिंग कंटेनर में मतदान केंद्र स्थापित बनाया जाएगा। इससे पहले यहाँ के मतदाताओं को वोट डालने के लिए करीब 82 किमी का सफर तय करना पड़ता था। इसीतरह, शियाल बेट नाम के एक और द्वीप पर भी करीब पांच हजार मतदाताओं के लिए ऐसे ही अनूठे मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.