Categories: News-Headlines

गुजरात में कक्षा 9वीं और 10वीं के स्‍कूल आज से पचास प्रतिशत उपस्थिति के साथ फिर से खुल रहे

गुजरात में कक्षा 9वीं और 10वीं के स्‍कूल आज से पचास प्रतिशत उपस्थिति के साथ फिर से खुल रहे हैं। यह फैसला पिछले सप्‍ताह मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने किया था। विद्यालयों में कोविड दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।

छात्रों के लिए स्कूलों में उपस्थित रहना अनिवार्य नहीं है और ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था भी जारी रहेगी। जो छात्र स्कूलों में प्रत्यक्ष शिक्षा में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें अपने माता-पिता द्वारा हस्ताक्षरित सहमति फॉर्म जमा करना होगा। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने जैसे कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। इससे पहले राज्य में 12वीं कक्षा के लिए स्कूल, कॉलेजेज और तकनीकी संस्थान खोले जा चुके हैं। इस बीच, राज्य में पिछले 24 घंटों में केवल 30 मामले सामने आए।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

14 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

14 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.