गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते ने कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व आई.पी.एस. अधिकारी आर.बी. श्रीकुमार को अहमदाबाद में दायर प्राथमिकी के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उनके खिलाफ निर्दोष लोगों को फंसाने के उददेश्य से कथित आपराधिक षडयंत्र और जालसाजी तथा न्यायालय में 2002 के गुजरात दंगों के मामले में गलत सबूत देने के लिए की गई है। 2002 के दंगों के मामलों में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को विशेष जांच दल की क्लीन चिट को चुनौती दिये जाने वाली याचिका को उच्चतम न्यायालय द्वारा खारिज करने के एक दिन बाद सीतलवाड़ और आर. श्रीकुमार की गिरफ्तारी की गई है। सीतलवाड़ और आर. श्रीकुमार और अन्य के खिलाफ अहमदाबाद अपराध शाखा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। श्रीकुमार को गुजरात दंगों के बारे में गलत सूचना प्रस्तुत करने को लेकर अहमदाबाद अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment