गुजरात के वलसाड और नवसारी जिलों के कुछ हिस्सों में कल पहली बारिश के साथ दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने दस्तक दे दी है। स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के राज्य के और हिस्सों में पहुंचने की संभावना है।
स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून के चलते दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कुछ क्षेत्रों में पहले से ही मॉनसून पहले की बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम कार्यालय द्वारा गुजरात में अगले पांच दिन अच्छी बारिश की सम्भावना व्यक्त की गई है। केंद्र शासित क्षेत्र दमन और दादरा, नगर हवेली में भी आज सुबह से अच्छी बारिश हो रही है। इस बीच गुजरात के तट पर मछुआरों को 13 जून तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। समुद्र तट पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ़्तार से हवाएं चलने और तूफानी लहरें उठने की चेतावनी दी गई है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment