Categories: News-Headlines

गुजरात के कई भागों में अगले दो-तीन दिनों में तेज से अत्‍यधिक तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी

गुजरात के कई भागों में अगले दो-तीन दिनों में तेज से अत्‍यधिक तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि जूनागढ़ में तेज से अत्‍यधिक तेज वर्षा जारी रहने की संभावना है। सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, राजकोट, अमरेली, भावनगर, गीर-सोमनाथ, जिलों में भी तेज से अत्‍यधिक तेज बारिश हो सकती है।

गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेन्‍द्र पटेल ने सौराष्‍ट्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

सौराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल के 20 दल राज्य के भारी बारिश से प्रभावित विभिन्न स्थानों पर भेजे गए हैं। सूत्रों के अनुसार एनडीआरफ के पांच दल पंजाब से एयरलिफ्ट करके बुलाये गए हैं। नौसेना द्वारा भी बचाव और राहत कार्य दल भेजे गए हैं, जिसमें गोताखोर और नौकाएं भी शामिल हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर और वायु सेना और नौसेना के और दल तैयार रखे गए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.