Categories: News-Headlines

गुजरात: कल बीजेपी का विधायक दल का नेता चुना जाएगा, सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा

गुजरात में नवनिर्वाचित भाजपा विधायक कल गांधीनगर में विधायक दल का नेता चुनने के लिए बैठक करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा तथा बी. एस. येदियुरप्पा पार्टी पर्यवेक्षकों के रूप में बैठक में उपस्थित रहेंगे। बैठक कल सुबह गांधीनगर में प्रदेश पार्टी मुख्यालय कमलम में आयोजित की गई है।

इस बीच राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए आज 14-वीं विधानसभा को भंग कर दिया। राज्‍य विधानसभा चुनाव में भारी जीत अर्जित करने वाली भाजपा ने सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश किया।

इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर के राजभवन में अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ अपना इस्तीफा राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंपा। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को गांधीनगर के हेलीपैड मैदान में आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह-मंत्री अमित शाह समारोह में मौजूद रहेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.