Categories: News-Headlines

‘गांधी जयंती’ के अवसर पर दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित खादी भवन में बिक्री पहली बार 1.5 करोड़ रुपये के पार पहुँची

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अपील पर दिल्लीवासियों ने खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की खरीद में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। गांधी जयंती के अवसर पर, नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित खादी भवन में 1,52,45,000 रुपये मूल्य के खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री हुई, जो अब तक की सबसे अधिक बिक्री है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष मनोज कुमार ने गांधी जयंती पर गांधी जी की विरासत, खादी की अभूतपूर्व बिक्री का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘ब्रांड पावर’ और जनता के बीच उनकी अभूतपूर्व लोकप्रियता को दिया। मनोज कुमार के अनुसार, 24 सितंबर 2023 को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से गांधी जयंती के दिन कुछ न कुछ खादी उत्पाद खरीदने की अपील की थी। इस अपील का जनता पर प्रभाव पड़ा। यह उनकी अपील का ही असर है कि पिछले प्रत्येक वर्ष गांधी जयंती के दिन खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री का एक नया रिकॉर्ड बनता है, जो दर्शाता है कि लोगों का भारत के विरासत वस्त्र यानि; खादी से गहरा लगाव है।

ताजा बिक्री आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में गांधी जयंती के दिन दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित खादी भवन में 1,33,95,000 रुपये की बिक्री हुई थी, जो इस बार 1,52,45,000 रुपये तक पहुँच गई है। गांधी जयंती के अवसर पर पहले ग्राहक के रूप में, केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने 2 अक्टूबर की सुबह खादी भवन, कनॉट प्लेस में खादी के कपड़े खरीदे और यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान किया।

केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विभिन्न अवसरों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खादी उत्पाद खरीदने की अपील कर चुके हैं। हाल ही में भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित जी20 और राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर उन्होंने उल्लेख किया कि कैसे पिछले 9 वर्षों में, ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र ने खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री को 1.34 लाख करोड़ रुपये के पार पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभायी है। जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान राजघाट पर पूज्य बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में, प्रधानमंत्री ने विश्व के राजनेताओं का खादी वस्त्रों से स्वागत कर न केवल खादी को वैश्विक पहचान दिलाई, बल्कि देश की जनता को खादी खरीदने के लिए प्रेरित भी किया। परिणामस्वरूप, गांधी जयंती के दिन दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित खादी भवन में खादी उत्पाद खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

गांधी जयंती के दिन की बिक्री के पिछले तीन साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो हर साल बिक्री 1 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर रही है। लेकिन यह पहली बार है कि बिक्री बढ़कर 1.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी है। वित्त वर्ष 2021-22 में खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री 1.01 करोड़ रुपये थी और वर्ष 2022-23 में यह बढ़कर 1.34 करोड़ रुपये हो गई, लेकिन इस वित्त वर्ष में बिक्री का आंकड़ा 1.52 करोड़ रुपये को पार कर गया है। ये सभी आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘भारत की खादी’ देश में ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ की अग्रदूत बन गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

10 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

10 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

12 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

13 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

14 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.